इंदौर में पेड़ से दबकर मां-बेटी की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त
नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया है कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित इमली का लगभग 100 वर्ष पुराना पेड़ रविवार की सुबह अचानक गिर गया। इस पेड़ की चपेट में आकर दुपहिया वाहन सवार पुलिसकर्मी मधुकर राव भास्कर की पत्नी प्रमिला (44वर्ष) और संगीता (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फल विक्रेता रईस घायल हो गया।
पेड़ की चपेट में आने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इतना ही नहीं कई घंटों तक यातायात भी प्रभावित रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications