पश्चिम बंगाल में मुठभेड़ में नक्सली ढेर, जवान शहीद
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिले के झारग्राम अनुमंडल के घृटा गांव में रविवार तड़के 3.30 बजे मुठभेड़ हुई जिसके बाद एक अज्ञात नक्सली का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने कहा कि दो और नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है लेकिन उनका शव अभी बरामद नहीं हुआ है।
मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान की पहचान एकतादुल इस्लाम (26 वर्ष) के रूप में की गई है जो स्पेशली ट्रेंड आर्म्ड कंपनी के चौथी बटालियन का सदस्य था। वह उत्तरी बंगाल के मालदा जिले के मानिकचंद का रहने वाला था।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने आईएएनएस से कहा, "हमे जानकारी मिली थी कि नक्सली क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इसलिए हमने गांव में छापेमारी की।" मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications