वाणिज्य सचिव स्तरीय वार्ता के पाकिस्तान के प्रस्ताव पर विचार करेगा भारत
एक शीर्ष भारतीय अधिकारी ने यहां शनिवार को कहा, "पाकिस्तानी इस बात को लेकर बहुत उत्सुक हैं कि हम उनके साथ वाणिज्य सचिव स्तर पर बातचीत शुरू करें। हम महसूस करते हैं कि यह एक रचनात्मक विचार है।"
अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान के योजना आयोग ने हाल में एक अध्ययन कराया है। अध्ययन में 10 अरब डॉलर के दोतरफा व्यापार की संभावनाओं का आकलन किया गया है और उसमें कहा गया है कि पाकिस्तान को भारत के साथ व्यापारिक आदान-प्रदान की लाभकारी स्थिति की ओर आगे बढ़ना चाहिए।"
फिलहाल, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार आधिकारिक रूप से लगभग दो अरब डॉलर का है। लेकिन दोनों देशों के बीच बड़ी मात्रा में तीसरे देश के जरिए भी व्यापार होता है, खासतौर से खाड़ी देशों जरिए, जो कि आठ अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications