जी-20 : जुलाई में भारत यात्रा करेंगे कैमरन

अरविंद पद्मनाभन

टोरंटो, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को एक बार फिर भारत यात्रा का न्योता दिया जिसे उन्होंने फौरन कबूल भी कर लिया। वह जुलाई में भारत यात्रा करेंगे।

सिंह ने शनिवार को कैमरन से मुलाकात की। कैमरन द्वारा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन को हराकर सत्तासीन होने के बाद दोनों नेताओं की यह प्रथम भेंट थी। यह मुलाकात यहां जारी जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां संवाददाताओं को बताया, "कैमरन ने इससे पहले 2006 में बतौर नेता प्रतिपक्ष भारत यात्रा की थी और उन्हें उसकी याद आज भी ताजा है तथा वह दोबारा भारत यात्रा करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

प्रकाश के अनुसार, दोनों नेता, दोनों देशों के बीच संबंधों विशेषकर आर्थिक क्षेत्र में विस्तार के इच्छुक हैं। दोनों देशों के बीच सालाना 13 अरब डॉलर का कारोबार होता है और इसमें इजाफे की भरपूर संभावनाएं विद्यमान हैं।

ब्रिटेन भारत में निवेश करने वाला चौथा बड़ा देश है। इतना ही नहीं पिछले कुछ वर्षो में उसके यहां होने वाले भारतीय निवेश में भी खासी वृद्धि हुई है।

कैमरन ने कहा कि ब्रिटेन में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों में भारतीय छात्रों की संख्या सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और भारतीय युवकों का स्वागत करने को तैयार है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सहित अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन दोहराया।

जी-20 बैठक में सिंह ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार का क्रम अभी तक जारी है इसलिए प्रोत्साहन पैकेज जारी रखना जरूरी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+