अमेरिकी ड्रोन हमले में छह आतंकी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि चालक रहित विमान उत्तरी वजीरिस्तान के एक प्रमुख शहर, मिरान शाह के पास तब्बी तूल खेल इलाके में आ धमका। उत्तरी वजीरिस्तान, तालिबान और अलकायदा आतंकियों का गढ़ माना जाता है।
खुफिया अधिकारी ने कहा कि एक इस्लामी मदरसे (शोएब उल उलूम) पर लगातार दो मिसाइल दागे गए।
अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह आतंकी मारे गए हैं और तीन जख्मी हो गए हैं।"
अधिकारी ने कहा, "मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि स्थानीय लोगों का मानना है कि और कई शव मलबे में दबे हुए हैं। शवों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।"
मदरसे को एक स्थानीय तालिबान नेता आमिर हमजा चलाता था। हमजा इस हमले में जिंदा बच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications