मप्र में लापरवाह चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
भोपाल, 27 जून(आईएएनएस) । मध्य प्रदेश में परिवार कल्याण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने के आरोप में दो मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके दो संयुक्त संचालकों तथा 28 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों सहित 30 चिकित्सा अधिकारियों की एक-एक वेतनवृद्घि रोक दी गई है।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनूप मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2010-11 को परिवार कल्याण वर्ष घोषित किए जाने के बाद विभाग ने कार्यक्र्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रणनीति बनाई थी। इसके पालन में जिन अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई है, उन पर सख्त कार्रवाई की गई है।
तय रणनीति के मुताबिक इस वर्ष एक प्रतिशत आबादी को परिवार कल्याण कार्यक्रम से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी मैदानी अधिकारियों को त्रैमासिक लक्ष्य दिया गया है। जिन अधिकारियोंे ने निम्नतम लक्ष्य हासिल नहीं किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सागर व रीवा के संयुक्त संचालकों के अलावा 28 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की वेतनवृद्घि रेाकी गई है। इसी तरह छतरपुर व टीकमगढ के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications