उप्र के कई इलाकों में पार 42 डिग्री के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र का उरई राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा झांसी का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, आगरा 42.2 डिग्री और इलाहाबाद 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मिर्जापुर, वाराणसी, रायबरेली, प्रतापगढ़, इलाहाबाद और लखीमपुर खीरी जिलों में शनिवार को बारिश के चलते अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ और कानपुर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री तथा वाराणसी का 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल और मध्य क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications