तमिल पढ़ो और नौकरी पाओ : करूणानिधि
सम्मेलन के समापन अवसर पर अपने संबोधन में करूणानिधि ने कहा, "जिन्होंने तमिल की पढ़ाई की है, उन्हें सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश सरकार जल्द ही इस संबंध में कानून लाएगी।"
इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सभी राज्यों प्रमुख भाषाओं को उस राज्य की आधिकारिक भाषा बनाई जाए और इसकी शुरुआत तमिल से की जाए।
उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार से मद्राह उच्च न्यायालय में जिरह के लिए तमिल भाषा की अनुमति देने की दिशा में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रम को केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने भी संबोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications