दिल्ली में दिन के तापमान में वृद्धि
रविवार तड़के हुई मामूली बारिश के कारण राजधानी का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामन्य से दो डिग्री कम है। आद्रता का स्तर 60 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में अब भी बादल छाए हुए हैं। शाम तक बारिश की संभावना है। लेकिन दिन में गर्मी बरकरार रहेगी और अधिकतम तापमान 41 के आसपास बने रहने की उम्मीद है।"
शनिवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
राजधानी में शुक्रवार को मानसून से पूर्व हुई बारिश के कारण लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications