पुलिस विवेका बाबाजी के पुरुष मित्र से पूछताछ करेगी
खार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मंगेश पोटे ने कहा, "32 वर्षीय गौतम वोहरा शेयर दलाल है और उसका नाम विवेका की डायरी के अंतिम पृष्ठ पर दर्ज है। पुलिस इस बारे में जानकारी जुटाएगी कि दोनों के बीच किस तरह का रिश्ता था और दोनों जब 24 जून को अंतिम बार मिले थे तो वाकई में दोनों के बीच क्या कुछ घटा था।"
वोहरा के करीबी सूत्रों ने कहा कि उसने अग्रिम जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय जाने का निर्णय लिया है। सूत्रों ने यह भी कहा कि बाबाजी और वोहरा मात्र मित्र थे।
बाबाजी (37) 1990 के दशक में कामसूत्र के विज्ञापन से सुर्खियों में आई थीं। बाबाजी को शुक्रवार की रात बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया था।
शनिवार अपराह्न् पुलिस को प्राप्त हुई बाबाजी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई कि उसने खुद से फांसी लगाई थी।
बाबाजी के पारिवारिक सदस्यों जल्द ही मॉरिशस से मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications