कर्फ्यू के दौरान सोपोर में युवक की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने यहां कहा कि मृत युवक की पहचान बिलाल अहमद वानी (22) के रूप में हुई है। कस्बे के क्रालतेंग इलाके में हिंसक प्रदर्शन के दौरान रबर की एक गोली उसके गले में जा लगी।
अधिकारी ने कहा, "युवक को इलाज के लिए तत्काल श्रीनगर ले जाया गया, लेकिन शेर-ए-कश्मीर सूरा चिकित्सा संस्थान के चिकित्सकों ने कहा कि युवक अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था।"
सोपोर कस्बे में शुक्रवार को सुरक्षा बलों की गोली से दो युवकों की हुई मौत के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने गोली उस समय चलाई थी, जब वे एक मुठभेड़ से लौट रहे थे और उसी दौरान भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया और उनके वाहन में आग लगा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications