जी-20 : वैश्विक सुधार पर बातचीत करने टोरंटो पहुंचे नेता
टोरंटो, 27 जून (आईएएनएस)। वित्तीय नियामक और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार को जारी रखने के मुद्दे पर विवाद के बीच दुनिया की 20 अग्रणी अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेता शनिवार को टोरंटो पहुंच गए।
टारंटो से करीब 220 किलोमीटर उत्तर में हंट्सविले में दुनिया के सबसे धनी देशों के समूह 'जी-8' की बैठक के साथ शुरू हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन में चीन, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसी विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेता एकजुट हैं।
इस बीच टारंटो के बीचोबीच स्थित सम्मेलन स्थल के बाहर प्रदर्शन हुए। करीब 10 हजार प्रदर्शनकारियों और 12 हजार कनाडाई पुलिसकर्मियों के बीच झड़पें भी हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications