मेघालय में जीएनएलए के 2 आतंकवादी मारे गए
पुलिस ने बताया कि मंडीपथार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नेंबरम गांव में पांच जीएनएलए आतंकवादियों की उपस्थिति की एक सूचना के आधार पर 13वीं सिख रेजीमेंट और मेघालय पुलिस के संयुक्त दल ने छापा मारा।
नेंबरम गांव मेघालय के पूर्वी गारो हिल जिले में स्थित है। यह राज्य की राजधानी शिलांग से करीब 300 किलोमीटर दूर है।
पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नानग्टीयंगर ने आईएएनएस को बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई और उसके खत्म होने पर दो आतंकवादी मरे पाए गए। इनकी पहचान पैट्रिक संगमा और सेंगबट संगमा के रूप में हुई।
जीएनएलए की सशस्त्र शाखा का उप प्रमुख रॉबर्ट मराक और अन्य रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications