असम में ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान को झटका

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने इस महीने के प्रारंभ में ग्रीवा कैंसर के खिलाफ 100,000 छात्राओं के टीकाकरण के सरकारी निर्णय की घोषणा की थी। इस टीकाकरण पर 600 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया था कि ग्रीवा कैंसर के खिलाफ मुफ्त टीकाकरण शुरू करने वाला असम देश का पहला राज्य है।

अगप के वरिष्ठ नेता बिजन महाजन ने संवाददाताओं से कहा, "हम समझते हैं कि इस अभियान को जल्दबाजी में शुरू किया गया है। हम जानना चाहते हैं कि क्या स्वास्थ्य विशेषज्ञों की समिति ने इस परियोजना को मंजूरी या इसकी सिफारिश की है।"

महाजन ने कहा, "सबसे बड़ी बात यह कि इसमें चूंकि भारी मात्रा में जनता का पैसा लगा है, इसलिए हम यह जानना चाहते हैं कि क्या इस टीके का प्रभावी परिणाम भी होगा।"

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हालांकि अगप की चिंता को खारिज कर दिया है।

गुआहाटी के बी.बरुआ कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक अमल कटकी ने कहा है, "निश्चित रूप से यह टीका उद्देश्यपरक होगा। हमें अभियान के बारे में शंका या संदेह नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे खाद्य एवं दवा प्रशासन ने मंजूरी दी है। यह संस्था टीकों, चिकित्सकीय सेवाओं और जैव फार्मास्युटिकल्स के नियमन व निगरानी के जरिए जन स्वास्थ्य की हिफाजत करती है।"

नेशनल कैंसर रजिस्ट्री के अनुसार देश में असम सर्वाधिक ग्रीवा कैंसर के मामलों वाला राज्य है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+