मणिपुर में रविवार को प्रकाशित नहीं हुए समाचार पत्र
एएमडब्ल्यूजेयू के प्रवक्ता ने रविवार को कहा, "दो गुटों में बंट चुके कांगेईपेक कम्युनिस्ट पार्टी- मिलिट्री काउंसिल (केसीपी-एमसी) ने इस सप्ताह की शुरूआत में संपादकों और पत्रकारों को धमकी दी थी कि यदि उनके समूह के मुताबिक खबरें प्रकाशित नहीं की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।"
उन्होंने कहा, "संपादकों, प्रकाशकों और पत्रकारों को उग्रवादियों की धमकियों के चलते यह निर्णय लिया गया है कि रविवार को कोई समाचार पत्र प्रकाशित नहीं किया गया।"
संपादकों और पत्रकारों ने अलगाववादी संगठनों से अपील की है कि वे मीडिया संगठनों पर खबरों के प्रकाशन को लेकर दबाव न बनाएं और इस संबंध में निर्णय करने का फैसला संपादक पर छोड़ दें। उन्होंने रविवार को इम्फाल में रैली निकालकर भी विरोध प्रदर्शन किया।
एएमडब्ल्यूजेयू ने कहा है कि यदि अलगाववादियों ने उन्हें धमकाना बंद नहीं किया तो वे जनता के बीच बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications