ओबामा-कैमरन की मुलाकात पर तेल रिसाव की छाया
दोनों नेता ओंटेरियो के हंट्सविले से एक हेलीकॉप्टर में एक साथ टोरंटो के लिए रवाना हुए। ओंटेरियो में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले आठ देशों (जी-8) की बैठक के बाद दोनों टोरंटो में समूह-20 (जी-20) की बैठक में शरीक होने के लिए रवाना हुए।
ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ मुलाकात के बाद हालांकि ओबामा की चिंताओं में थोड़ी कमी दिख रही थी। ओबामा ने कहा, "दोनों देश विकास के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर रहे है लेकिन इनका ध्यान वित्तीय समेकन पर भी हैं।"
सम्मेलन से पूर्व ओबामा ने चिंता व्यक्त की थी कि ब्रिटेन सहित यूरोपीय देशों द्वारा उठाए गए कड़े राजकोषीय कदमों से पिछले वर्ष की मंदी से उबरने में दिक्कतें पैदा हो सकती है।
इस बारे में कैमरन ने कहा कि दोनों पक्ष तेज वैश्विक विकास की ओर देख रहे हैं लेकिन यूरोप को आसमान छूते राजकोषीय घाटे पर काबू पाने के लिए भी कदम उठाना है।
कैमरन ने कहा, "हम वैश्विक विकास और स्थिरता के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं लेकिन हमारे जैसे भारी राजकोषीय घाटे की समस्या से ग्रसित देशों को अर्थव्यवस्था में विश्वास को बनाए रखने के लिए कदम उठाने पड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications