कटनी में गवाहों पर तस्करों का हमला, 1 की मौत
कटनी, 27 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चार लोगों को गांजे की तस्करी करने वालों के खिलाफ गवाही देना महंगा पड़ा गया। तस्करों के हमले में एक की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रीठी थाने के तिगरा गांव में शनिवार की रात को लोकमान्य पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुरेश पटेल, उमेद पटेल, प्रकाश व जितेंद्र पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले मे सुरेश की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक सुरेश का लोकमान्य से काफी समय से विवाद चला आ रहा था और सुरेश ने गांजा की तस्करी करने पर लोकमान्य के खिलाफ गवाही भी दी थी। कटनी के पुलिस अधीक्षक मनेाज शर्मा ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सुरेश व उसके साथियों पर हमला करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं गंभीर रूप से तीनों घायलों का इलाज जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications