नए विधेयक में खाप पंचायत को आरोपी बनाने की शक्ति : मोइली
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार शीघ्र ही कथित सम्मान के नाम पर हत्याओं के खिलाफ एक कानून लाएगी और उसका मसौदा पहले से ही तैयार है।
कलकत्ता, पटना, उड़ीसा और झारखण्ड के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और चार राज्यों के कानून मंत्रियों के साथ एक बैठक के बाद मोइली ने कहा, "सम्मान हत्याओं के कई मामले सामने आए हैं, इससे लोग सन्न हैं। मैं खुद भी ऐसी घटनाओं के बढ़ने से चिंतित हूं।"
मोइली के अनुसार नए कानून के तहत अपने निर्देश के खिलाफ जाने वाले युगलों की हत्या का निर्देश देने वाली खाप पंचायतों से अपराध में सहभागी के तौर पर व्यवहार किया जाएगा।
ऐसे मामलों का निपटारा त्वरित अदालतों में होगा, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications