गरीबी उन्मूलन के लिए तस्करी रोकना जरूरी : संयुक्त राष्ट्र
मादक पदार्थो के उपयोग और तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर बान ने अपने संदेश में कहा, "सहस्राब्दि विकास लक्ष्य (एमडीजी) को हासिल करना और मादक पदार्थो की तस्करी को रोकना भी गरीबी उन्मूलन का ही एक हिस्सा है।"
महासचिव ने कहा कि एचआईवी के खिलाफ अभियान और मादक पदार्थो की तस्करी जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चुनौतियों से लड़ना काफी महत्पूर्ण है। एमडीजी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एचआईवी और एड्स को फैलने से रोकना भी है।
महासचिव ने कहा कि एमडीजी के तहत पर्यावरण की स्थिरता भी मुख्य लक्ष्य है। मादक पदार्थो के व्यापार से पर्यावरण को भी खतरा पैदा हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications