यमन में 2 पाकिस्तानी नागरिकों को मौत की सजा
समाचार एजेंसी साबा के अनुसार अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, "सलीम दाऊद अब्दुलरहीम और इमाम बख्श याकूब को 1,695 किलोग्राम गांजा की तस्करी करने के आरोप में दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई जाती है।"
अदालत ने दो अन्य पाकिस्तानी नागरिकों गुलाम जन वाली मोहम्मद और मोहम्मद सादिक अहमद बेदी को मादक पदार्थो की तस्करी में शामिल होने के आरोप में 25 वर्ष की जेल की सजा सुनाई। सात अन्य को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications