अफगानिस्तान में 18 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांत के उप पुलिस प्रमुख ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर नाटो सैनिकों ने शुक्रवार रात को शर-ए-साफा क्षेत्र में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर हमला कर दो ग्रुप कमांडरों सहित 18 आतंकवादियों को मार गिराया।
सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारे गए दोनों ग्रुप कमांडरों में मुल्ला तूरान और मुल्ला अहमद शामिल है।
उन्होंने इससे अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।
गौरतलब है कि इस हमले के बारे में अभी तालिबानी आतंकवादियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications