पाक अखबार ने भारत-पाक वार्ता को ढोंग बताया
'पाकिस्तान-भारत मजकिरात और शुकूक-ओ-शुभत' शीर्षक वाले संपादकीय में उर्दू दैनिक 'नवा-ए-वक्त' ने लिखा है, "बातचीत की आड़ में भारत कश्मीर में अपनी आतंकी गतिविधियों को जारी रखे हुए है। हमारे विदेश मंत्रालय को देश हित में बातचीत की कोशिश भूल जानी चाहिए और इसके बदले कश्मीर में जिहाद को फिर से जिंदा करना चाहिए।"
संपादकीय में लिखा गया है, "जब भारत 1947 से ही कह रहा है कि कश्मीर उसका अभिन्न हिस्सा है, तो फिर पाकिस्तान किस आधार और एजेंडे को लेकर बातचीत कर रहा है? भारत ने कश्मीर को अपने संविधान और कानून के दायरे में ला खड़ा किया है। ऐसे में बातचीत का मकसद गंजे के सिर में बाल ढूढ़ने से ज्यादा कुछ नहीं है।"
संपादकीय में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से यह भी कहा गया है कि वह संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बनाए और भारत अधिकृत कश्मीर में जारी भारतीय ज्यादती की ओर दुनिया का ध्यान खींचने के लिए कूटनीतिक प्रयास करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications