राजनाथ अभी भी अध्यक्ष और आडवाणी नेता प्रतिपक्ष!

भोपाल, 27 जून(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी हैं! यह जानकर आपको अचरज होगा मगर यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई की अंग्रेजी वेबसाइट बता रही है।

भाजपा ने प्रदेश इकाई की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया सेल बनाया है और उसमें भारी भरकम कार्यकर्ताओं की फौज तैनात कर रखी है। इस फौज की जिम्मेदारी पार्टी नेताओं की गतिविधियों का ब्योरा मीडिया तक पहुंचाने के साथ पार्टी की हिंदी और अंग्रेजी वेबसाइट को आद्यतन (अपडेट) करना है।

इतना ही नहीं पार्टी में आईटी सेल भी है, जो मुख्य तौर पर इसी काम में लगी है। इसके बावजूद प्रदेश भाजपा की अंग्रेजी साइट भगवान भरोसे चल रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी और नेता प्रतिपक्ष बनीं सुषमा स्वराज को भले ही अपना-अपना पद संभाले पांच महीने का वक्त गुजर गया हो मगर प्रदेश भाजपा की इस वेबसाइट में वे स्थान नहीं पा सके हैं।

भाजपा की हिंदी वेबसाइट बीजेपीएमपी डॉट आर्ग है। जब हम इस वेबसाइट को खोलते हैं तो भाजपा मध्य प्रदेश दर्ज होने के साथ पार्टी का दफ्तर और पार्टी के प्रमुख सात नेताओं की तस्वीर नजर आती है। इस हिस्से में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भाजपा संसदीय दल के नेता लालकृष्ण आडवाणी, अध्यक्ष नितिन गडकरी, नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रभात झा और संगठन मंत्री माखन सिंह की तस्वीर पदनाम सहित दर्ज है।

इसके ठीक विपरीत जब हम अंग्रेजी साइट पर जाते हैं तो हाल बदल जाता है। यहां सिर्फ छह तस्वीरें है, सुषमा स्वराज और गडकरी की तस्वीर नदारद है। वहीं लालकुष्ण आडवाणी को नेता प्रतिपक्ष और राजनाथ को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया है।

यहां मजे की बात यह है कि नेता प्रतिपक्ष की कमान सुषमा स्वराज और अध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन गडकरी के संभालने के बाद प्रभात झा अध्यक्ष बने हैं, इसके बावजूद उनकी तस्वीर तो अंग्रेजी साइट में आ गई है, मगर सुषमा स्वराज व नितिन गडकरी को जगह नहीं मिल पाई है।

यहां यह भी बता दें कि हिंदी साइट के समाचारों को तो नियमित रूप से आद्यतन (अपडेट) किया जाता है मगर अंग्रेजी साइट का किसी को ख्याल नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+