9/11 का हमला पिछले 50 साल का सबसे बड़ा समाचार
न्यूजीलैंड हेराल्ड समाचार पत्र के मुताबिक रविवार को टीवीएनजेड चैनल पर प्रसारित हुए एक कार्यक्रम में दर्शकों से पिछले 50 सालों की टेलिविजन न्यूज के संबंध में सवाल पूछे गए थे और उन्हें वोट करके जवाब देने को कहा गया था।
इस कार्यक्रम में 1960 के बाद की 30 घटनाओं में से 10 को सबसे बड़े समाचार के रूप में चुनने के लिए कहा गया था।
अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को हुए हमले को इस दौरान सबसे बड़ा समाचार चुना गया, इसके बाद राजकुमारी डायना की मौत की घटना को सबसे ज्यादा वोट मिले।
अन्य बड़ी घटनाओं में चंद्रमा पर 1969 में अपोलो यान के उतरने और 1963 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या के समाचार को शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications