पिछड़े वर्ग के नेता का अनशन जारी

अनशनरत आर.कृष्णया की हालत और बिगड़ गई है, लेकिन उन्होंने अपना अनशन तब तक तोड़ने से इंकार कर दिया है, जब तक कि सरकार पिछड़े वर्गो के कल्याण से संबंधित उनकी सभी मांगों को नहीं मान लेती। उनकी मांगों में मुख्य रूप से छात्रों की शुल्क अदायगी के बकाये का भुगतान और पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति शामिल हैं।

सरकार द्वारा संचालित, गांधी अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा है कि कृष्णया की हालत बिगड़ गई है, क्योंकि उन्होंने किसी तरह का खाना या दवा लेने से इंकार कर दिया है। चिकित्सकों ने कहा कि उनके रक्त चाप का स्तर चिंता का कारण है।

कृष्णया ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार को शुरू किया था, लेकिन उसी दिन शाम को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जबरन उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन उन्होंने अपना अनशन जारी रखा।

सरकार ने कृष्णया पर आरोप लगाया है कि वह अपने निजी हित के लिए छात्रों से संबंधित मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के.रोसैया ने कृष्णया के अनशन के पीछे सरकार को बदनाम करने की एक साजिश बताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+