रेलगाड़ी के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने आत्महत्या की
रेलवे पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान दीपक कुमार (25 वर्ष) और टीना (18 वर्ष) के रूप में की गई। दोनों जिले के डहरा गांव के निवासी थे।
रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि युवक और युवती ने सुबह अलग-अलग गांव छोड़ा और बाद में पानीपत के समलखा कस्बे के सामने मिले। इसके बाद एक तेज रफ्तार रेलगाड़ी के सामने कूदकर उन्होंने जान दे दी।
उन्होंने बताया कि दीपक सैनी जाति का और टीना लोहार जाति की थी। उनके परिवार के लोग विवाह के खिलाफ थे और इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications