महाराष्ट्र में बिजली गिरने से 7 की मौत
जिला अधिकारी संजय देशमुख ने कहा, "वानी तालुका के एक गांव में दोपहर 2.30 बजे 12 लोग खेतों में काम कर रहे थे, तभी मौसम तूफानी हो गया और बिजली गिरी। बिजली गिरने से छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।"
वानी यवतमाल जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर पूर्वोत्तर और मुंबई से करीब 750 किलोमीटर दूर है।
उन्होंने कहा कि बिजली गिरने की घटना में छह अन्य लोग घायल भी हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर है।
देशमुख ने बताया कि इस स्थान से केवल कुछ किलोमीटर दूर ही बिजली गिरने की एक अन्य घटना में एक और किसान की मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications