मनमोहन, ओबामा की बैठक की तैयारी पूरी
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह साथ जुड़े अधिकारियों ने ओबामा के साथ बैठक में यूनियन कार्बाइड के पूर्व अध्यक्ष वारेन एंडरसन के प्रत्यर्पण का मामला उठने की संभावना से इंकार किया।
जी-20 शिखर सम्मेलन की समाप्ति के तुरंत बाद दोनों नेताओं की बैठक होने जा रही है जहां दुनिया के आर्थिक मंदी से उबरने के उपायों पर उन्होंने समान रुख दिखाया।
मनमोहन और ओबामा दोनों का मानना है कि आर्थिक मंदी के बाद दिए गए वित्तीय प्रोत्साहन पैकेजों को अचानक वापस नहीं लिया जाना चाहिए।
बैठक में पाकिस्तान को दो परमाणु रिएक्टरों की आपूर्ति का चीन का प्रस्ताव, अफगानिस्तान में जारी विकास प्रयासों और मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने में पाकिस्तान द्वारा की गई प्रगति जैसे विषय उठ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications