अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार
जिले की बुढ़ाना थाने के जौला गांव में पुलिस ने बालू उर्फ जान मोहम्मद के घर छापेमारी कर 15 तमंचे-215 बोर, 2 रायफल-315 बोर, 4 बंदूक-12 बोर, 4 नाल-12 बोर और 26 नाल-315 बोर के साथ-साथ कुछ अधबने तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण जब्त किए।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि बालू के घर अवैध शस्त्र फैक्टरी चलने की गुप्त सूचना मिलने के बाद हमने ये कार्रवाई की।
कुमार ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है कि और कौन लोग उसके साथ इस धंधे में शामिल हैं और इन अवैध हथियारों की आपूर्ति कहां पर करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications