भारत, कनाडा परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर को तैयार
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के बीच द्विपक्षीय बैठक के तुरंत बाद यह हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की यात्रा के बाद करीब डेढ़ दशक में कनाडा का दौरा करने वाले मनमोहन सिंह पहले प्रधानमंत्री हैं।
अधिकारियों ने कहा कि दोनों देशों के ऊर्जा, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में भी समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है जबकि द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय विषयों पर वार्ता होगी।
कनाडा ने वर्ष 1974 में भारत के पहले परमाणु परीक्षण और वर्ष 1998 के परीक्षणों के बाद प्रतिबंध लगाया था। इस समझौते से दोनों देशों के बीच संबंधों का नया अध्याय शुरू होगा।
बैठक से पहले हार्पर ने कहा कि वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक संबंधों को बढ़ाकर कनाडा और भारत आपसी संबंधों की संभावनाओं को तेज विस्तार दे रहे हैं।
हार्पर ने एक बयान में कहा, "अपनी साझा ताकत बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ काम करने का इच्छुक हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications