बांग्लादेश में भारत से समझौतों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल
शेख हसीना ने भारत के अलावा चीन, रूस और अन्य देशों से भी समझौते किए हैं लेकिन उनकी राजनीतिक प्रतिद्वंदी बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख बेगम खालिदा जिया भारत के साथ हुए अपराधियों और उनसे संबंधित सूचनाओं के हस्तांतरण और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के समझौतों का विरोध कर रही हैं।
स्टार ऑनलाइन के मुताबिक विपक्षी दल गैस, बिजली और पानी की कमी, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार और प्रशासन और न्यायपालिका के राजनीतिकरण के मुद्दों पर सरकार का विरोध कर रही है।
पुलिस ने रविवार सुबह विरोध प्रदर्शन कर रहे बीएनपी के वरिष्ठ नेता मिर्जा अब्बास और जिया के दो सलाहकारों समेत 61 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त उपायुक्त वालिद हुसैन ने डेली स्टार से कहा कि 11 बजे तक शहर के विभिन्न हिस्सों से कुल 61 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी जिया ने पिछले महीने भी देश के कई शहरों में हड़ताल की थी।
बीएनपी के महासचिव खाडेकर दिलावर हुसैन ने कहा कि हड़ताल पूरी तरह सफल हुई है और लोगों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शित किया है।
जगपा, एनएपी और लेबर पार्टी समेत एनपीपी पार्टियों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया।
हड़ताल के चलते यातायात और शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications