स्थानीय निकाय मसले पर केंद्र तत्काल दखल दे : शाही
लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार इस संविधान विरोधी फैसले के खिलाफ अपना दखल दे।
मायावती पर निशाना साधते हुए शाही ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार संविधान रचयिता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को अपना आदर्श बताती है, लेकिन आज वही अंबेडकर की अनुयायी सरकार संविधान तोड़ने में लगी है।
शाही ने कहा उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में आजादी के बाद से दलीय आधार पर ही स्थानीय चुनाव होते रहे हैं, लेकिन बसपा की सरकार ने निकायों पर अपना प्रभुत्व जमाने के लिए ऐसा कदम उठाया है, जिससे निकायों में धनबल और बाहुबल बढ़ेगा।
उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से मांग की कि स्थानीय निकायों में बाहुबल और धनबल को रोकने के लिए वह तत्काल हस्तक्षेप करे।
मालूम हो कि पिछले सप्ताह विपक्षी दलों के विरोध को दरिकनार करते हुए मायावती सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों को गैर दलीय कराने के फैसले को मंजूरी दी थी।
मायावती पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए शाही ने कहा कि प्रदेश में जब विपक्षी दलों के विरोध प्रदशर्न होते हैं तो बसपा प्रमुख उन पर पाबांदी लगाकर रोकती है, लेकिन जब बसपा की रैलियां होती है तो वह सत्ता के साधनों का बेजा इस्तेमल करके सरकारी हेलीकॉप्टर से बसपा की रैलियों का मुआयना करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications