सामना में ठाकरे बंधुओं से सुलह का आग्रह
मुकेश और अनिल अंबानी के बीच हुई सुलह का हवाला देते हुए संपादकीय में महाराष्ट्र की भलाई के लिए ठाकरे बंधुओं से सुलह की अपील की गई है।
राज ठाकरे ने वर्ष 2005 में शिव सेना छोड़कर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का निर्माण किया।
संपादकीय का हवाला देते हुए वरिष्ठ शिव सेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि न तो बाला साहेब और न ही उद्धव खून के रिश्ते को तोड़कर राजनीतिक खेल खेलना चाहते हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मनसे वर्ष 2012 के मुंबई महापालिका के चुनाव में शिव सेना के परंपरागत वोट बैंक को हथिया सकती है।
बहरहाल, पिछले कुछ महीनों से सत्तारूढ़ कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन के साथ मनसे के मधुर रिश्तों से शिव सेना परेशान है।
राज ठाकरे शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के आवास पर पहुंचे और उनसे एसएससी बोर्ड के छात्रों की समस्याओं और जूनियर कॉलेजों में लंबित दाखिलों पर चर्चा की।
बंबई उच्च न्यायालय ने कक्षा 11 में 'सर्वोच्च पांच' को दाखिला देने के फार्मूले को बुधवार को खारिज कर दिया था। इससे दाखिले की प्रक्रिया विलंबित हुई और छात्रों को परेशानी हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications