तमिलनाडु के कांग्रेसी विधायक सुदर्शनम का निधन (लीड-2)

सुदर्शनम तमिलनाडु कांग्रेस विधायक दल के नेता थे। सुदर्शनम को गंभीर रूप से बीमार होने के बाद कोयंबटूर स्थित कोवयी मेडिकल सेंटर एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। सुदर्शनम के तीन पुत्र हैं। उनकी पत्नी का दो वर्ष पहले ही देहांत हो चुका है।

एआईएडीएमके की महासचिव जे. जयललिता ने सुदर्शनम की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, "तमिलनाडु कांग्रेस विधायक दल के नेता सुदर्शनम के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है।"

सुदर्शनम पूनामाल्ली विधानसभा सीट से निर्वाचित थे। वह चौथी बार तमिलनाडु विधानसभा में पहुंचे थे।

इसके पहले सुदर्शनम की प्रोस्टेट ग्रंथि का ऑपरेशन हुआ था। भारी रक्त स्राव के कारण उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि और उपमुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अस्पताल जाकर सुदर्शनम को श्रद्धांजलि दी।

सुदर्शनम का शव रविवार सुबह चेन्नई लाया गया और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+