चीन में दुर्घटना में 11 मरे, यातायात अधिकारी बर्खास्त
19 सीटों वाली इस बस में 42 यात्री सवार थे। शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत निन्जिया हू के एक पहाड़ी इलाके से गुजरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि देश के प्रमुख यातायात नियंत्रक यांग सेंडोंग को बर्खास्त कर दिया गया है वहीं उनके सहयोगी मा जिनलिन और देश के यातायात पुलिसमैन जिन वू और चेन सूपिंग को निलंबित किया गया है।
पीपुल्स अस्पताल के प्रमुख हुआंग लुईन ने कहा कि दुर्घटना में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनकी हालत चिंताजनक है जबकि 18 अन्य घायलों की हालत स्थिर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications