13वीं विधानसभा के दौरान अब तक 7 विधायकों का निधन
विधायक डी. सुदर्शनम का शनिवार रात कोयंबटूर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह जानकारी अस्पताल प्रशासन ने रविवार को दी। वह 67 वर्ष के थे। वह पहले अंतर्राष्ट्रीय शास्त्रीय तमिल सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हुए थे।
सुदर्शनम के अलावा 13वीं विधानसभा के कार्यकाल के दौरान मरने वालों में कांग्रेस विधायक सेल्वाराज, डीएमके विधायक पी.टी.आर. पालानिवेल राजन, जयारमन और पेरियानान, एआईएडीएमके के एस.वी.शनमुघम और डीएमके के वीरा इल्लावारासन शामिल हैं।
गौरतलब है कि आठ मई 2006 को विधानसभा का चुनाव हुआ था और 12 मई को सरकार का गठन हुआ था और 13 मई को एम. करुणानिधि के नेतृत्व में डीएमके की सरकार ने अपना कार्यभार संभाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications