गृह मंत्रियों की बैठक आशाजनक : पाकिस्तानी मीडिया
केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के गृह मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक से भी भेंट की।
पाकिस्तान के सर्वाधिक बिक्री वाले अंग्रेजी अखबार डॉन ने रविवार को एक संपादकीय में कहा कि भारत लगातार मुंबई पर आतंकवादी हमले के संदिग्धों और अन्य आतंकवादी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान में कड़ी कार्रवाई की मांग पर जोर दे रहा है।
अखबार ने स्वीकार किया कि भारतीय अधिकारी बहुत उत्साहित नहीं थे और इसका मतलब हो सकता है कि आशाओं का कारवां एक राजनयिक सर्कस बन जाए।
अखबार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सरकारों पर दोनों देशों को नजदीक लाने और शांति के रास्ते पर ले जाने की जिम्मेदारी है। इससे कुछ भी कम होना मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं की जीत है।
एक अन्य अखबार 'द न्यूज' ने इससे अधिक आशावादी स्वर दिखाते हुए कहा कि वार्ता में आतंकवाद का मुद्दा प्रमुख रहा लेकिन इससे अन्य मोर्चो पर प्रगति प्रभावित नहीं होगी।
समाचार पत्र 'ट्रिब्यून' ने दोनों गृह मंत्रियों की बैठक को अत्यधिक आशावादी बताया। परंतु स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच दरार अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और भारत कार्रवाई के लिए पाकिस्तान का अधिक इंतजार नहीं कर सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications