अफगानिस्तान में मस्जिद में विस्फोट, 15 आतंकवादी मरे

काबुल, 27 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में बम विस्फोट से 15 आतंकवादी मारे गए। मरने वालों में आठ अरबी, पांच पाकिस्तानी और दो अफगानी आतंकवादी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगानिस्तान के आतंरिक मंत्रालय के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम प्रांत पकतिया के यूसिफखेला जिले की देसी मस्जिद में आतंकवादी बम बना रहे थे तभी अचानक विस्फोट हो गया।

पकतिया प्रांत पाकिस्तानी कस्बे वाना की सीमा से सटा है। ऐसा माना जाता है कि यहां तालिबानी आतंकवादियों का प्रशिक्षण अड्डा है। अफगानिस्तान के अधिकारी हमेशा यह आरोप लगाते रहे हैं कि सीमा पर हो रही घुसपैठ रोकने के लिए पाकिस्तानी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

उधर, अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में शनिवार को नाटो सेनाओं के हवाई हमले में एक विदेशी कमांडर सहित कई आतंकवादी मारे गए थे।

वेबसाइट 'आईकैजुअलिटीज डॉट आर्ग' के अनुसार शनिवार की घटना के बाद इस वर्ष 309 विदेशी सैनिकों की मौत हो चुकी है। इनमें से 157 लोगों की मौत वर्ष 2009 के जनवरी और जून माह में हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+