मलेशिया में अज्ञात व्यक्ति ने भारतीय बच्चे को लैपटॉप भेजा
विक्नेश के पिता एम. रवि भी इस बात से काफी खुश हैं, उन्हें पता चला है कि लैपटॉप भेजने वाले व्यक्ति ने स्टार समाचार पत्र में वह खबर पढ़ी थी जिसमें उन्होंने अपने मस्तिष्क पक्षाघात से पीड़ित बेटे को लैपटॉप देने की ख्वाहिश जताई थी, फादर्स डे के मौके पर 20 जून को प्रकाशित हुई खबर में उन्होंने कहा था कि वह अपने बेटे को लैपटॉप देने के लिए पैसे बचा रहे हैं।
आठ साल के बेटे को लैपटॉप मिलने पर खुशी से मुस्कुराते हुए देखकर रवि की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं लेकिन मुझे इस बात का दुख भी है कि मैं उसके लिए लैपटॉप नहीं खरीद पाया।"
लैपटॉप भेजने वाले व्यक्ति ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वह ऐसे परिवार की मदद करना चाहते थे जिसे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो। उन्होंने कहा, "मैंने जीवन में अब तक बहुत कुछ पाया है इसलिए अब मैं लोगों को कुछ वापस करना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications