कोरस के सीईओ का पद छोड़ेंगे एडम्स
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि एडम्स कोरस बोर्ड में सलाहकार बने रहेंगे। कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी कार्ल-उलरिच कोहलर उनका स्थान लेंगे।
समाचार पत्र संडे टाइम्स ने इस्पात उद्योग के शीर्ष सूत्रों के हवाले से कहा कि इंग्लैंड के टीसाइड स्थित कोरस संयंत्र के बंद होने के बाद दो महीने पहले मुंबई में हुई एक बैठक में एडम्स के भविष्य पर चर्चा हुई थी।
अखबार के अनुसार टाटा स्टील के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा कि यूरोप में टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी के तौर पर किर्बी ने व्यापार को बहुत प्रभावित किया और उन्होंने कंपनी को भविष्य के लिए बहुत अच्छी स्थिति में ला दिया है। उन्होंने किर्बी को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
एक बयान में कोरस ने कहा कि एडम्स ने आस्ट्रेलिया वापस लौटने का फैसला किया है। समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार एडम्स ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि कार्ल अब मेरी भूमिका स्वीकार करेंगे और मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं।"
एडम्स के उत्तराधिकारी कोहलर कोरस बोर्ड के एक सदस्य हैं और वह टाटा स्टील के बोर्ड में इस वर्ष के अंत में शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications