कांग्रेसी विधायक सुदर्शनम नहीं रहे (लीड-1)

चेन्नई, 27 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में कांग्रेस के विधायक डी. सुदर्शनम का शनिवार रात कोयंबटूर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह जानकारी अस्पताल प्रशासन ने रविवार को दी। वह 67 वर्ष के थे।

वह पहले अंतर्राष्ट्रीय शास्त्रीय तमिल सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हुए थे।

सुदर्शनम को गंभीर रूप से बीमार होने के बाद कोयंबटूर स्थित कोवयी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। सुदर्शनम के तीन पुत्र हैं। उनकी पत्नी का दो वर्ष पहले ही देहांत हो चुका है।

एआईएडीएमके की महासचिव जे. जयललिता ने सुदर्शनम की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, "सुदर्शनम की मौत से मुझे काफी धक्का लगा है"

सुदर्शनम को पूनमाल्ली विधानसभा सीट से चुना गया था। वह चौथी बार तमिलनाडु विधानसभा में पहुंचे थे।

राज्य के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि और उप मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अस्पताल जाकर सुदर्शनम को श्रद्धांजलि दी।

सुदर्शनम का शव रविवार सुबह लाया गया जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+