26/11 हमलावरों के खिलाफ पूरी ताकत झोंक देंगे: पाक
इस्लामाबाद। भारत-पाकिस्तान के बीच मधुर संबंध स्थापिन करने की चाहत दिखाते हुए पड़ोसी देश पाकिस्तान ने शनिवार को भरोसा दिलाया है कि वो मुंबई के हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने में पूरी ताकत झोंक देगा।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुबई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर कहा, "हम आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ पूरी ताकत से आगे बढ़ना चाहते हैं। आतंकवाद पाकिस्तान को दर्द दे रहा है। हम खुद आतंकवाद से पीड़ित हैं।"
क्लिक करें- देश दुनिया की ताजा खबरें | लाइफस्टाइल पर लेख
कुरैशी ने आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा, "हमारा दुश्मन एक है और इसके खिलाफ हमें हाथ मिलाना चाहिए। यह हमारे हित में और हमारी प्रगति के लिए भी जरूरी है।"
आगामी 15 जुलाई को कुरैशी भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से मुलाकात करेंगे। कृष्णा पाकिस्तान के आधिकारिक दौरे पर होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक से मुलाकात की थी। इसके संदर्भ में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि इन मुलाकातों के सकारात्मक नतीजे आएंगे। हमने सही शुरुआत की है। अब हमें सामंजस्य बैठाना होगा।"












Click it and Unblock the Notifications