जुलाई से मिलेगा हाई स्‍पीड इंटरनेट

नई दिल्‍ली। यदि आप इंटरनेट की इंटरनेट की स्‍पीड को लेकर परेशान रहते हैं, एक-एक वेबसाइट खुलने में कई मिनट लग जाते हैं, तो परेशान मत हों। अगले महीने यानी जुलाई के अंत तक आपको इन समस्‍याओं से निजाद मिल जाएगी, क्‍योंकि केंद्र सरकार ने कह दिया है कि 3-जी की नीलामी में आगे रहीं सभी छह टेलीकॉम कंपनियों को हाईस्‍पीड इंटरनेट सेवाएं मुहैया करा दी जाएंगी।

क्लिक करें- पोर्न साइट्स के लिए .xxx डोमेन

टेलीकम्‍यूनिकेशन विभाग के सलाहकार अशोक चंद्रा के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में हुई 3जी नीलामी के बाद अब देश भर के 22 सर्किल में 20 मेगाहर्ट्ज पर ब्रॉडबैंड शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि 3जी मोबाइल सेवाएं सितंबर तक ही बाजार में आ सकेंगी। हाईस्‍पीड ब्रॉडबैंड के अंतर्गत उपभोक्‍ताओं को इंटरनेट पर 3 मेगाबाइट प्रति सेकेंड की स्‍पीड से इंटरनेट मिलेगा।

हाईस्‍पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं लेकर बाजार में उतरने वाली कंपनियों में सबसे आगे मुकेश अंबानी के आधिपत्‍य वाली इंफोटेल ब्रॉडबैंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड है। इसके अलावा भारती एयरटेल, क्‍युवालकॉम, एयरसेल, टिकोना डिजिटल नेटवर्क्‍स और ओगेरे हैं। केंद्र सरकार से प्राप्‍त आंकड़ों के मुताबिक इस समय देश में 90 लाख ब्रॉडबैंड उपभोक्‍ता हैं और सरकार का लक्ष्‍य 2010 के अंत तक इस संख्‍या को बढ़ाकर 2 करोड़ करने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+