काबुल में चीनी दूतावास के समीप विस्फोट (लीड-1)
काबुल, 26 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीन के दूतावास और संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के समीप शनिवार को एक विस्फोट हुआ। इस घटना में हताहत होने वालों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता जमाराय बाशरी के हवाले से खबर दी है कि विस्फोट चीन के दूतावास और संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के समीप हुआ। विस्फोट में हताहत होने वालों के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं मिल सकी है।
एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि विस्फोट जिस सड़क पर हुआ, उसी पर विदेश मंत्रालय का कार्यालय है। यह विस्फोट अफगान सेना के विस्फोटकों से लदे एक वाहन से किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications