दक्षिण अफ्रीकी सीमा से 2 संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
जोहांसबर्ग, 26 जून (आईएएनएस)। जिंबाब्वे पुलिस ने पाकिस्तान के दो नागरिकों को आतंकवादी होने के संदेह में गिरफ्तार किया है। वे दोनों दक्षिण अफ्रीका में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण अफ्रीकी रेडियो के अनुसार उनमें से एक व्यक्ति आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता की वजह से इंटरपोल द्वारा वांछित है।
इन दोनों ने सप्ताह भर पहले जिंबाब्वे की बेटब्रिज सीमा के रास्ते दक्षिण अफ्रीका में शामिल होने का प्रयास किया था।
जिंबाब्वे के सरकारी समाचार पत्र 'द हेराल्ड' ने खबर दी है कि पुलिस का मानना है कि 33 वर्षीय इमरान मोहम्मद और 39 वर्षीय चौधरी परवेज अहमद ने जाली पासपोर्ट के जरिए देश में दाखिल होने का प्रयास किया।
वे दोनों सऊदी अरब से तंजानिया गए। वहीं से इन दोनों ने जिंबाब्वे में दाखिल होने के लिए कथित तौर पर केन्या का जाली पासपोर्ट हासिल किया।
पुलिस ने ज्यादा विवरण जारी नहीं किया है। समाचार पत्र ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से खबर दी है कि उन दोनो को हरारे में हिरासत में रखा गया है और जांच जारी है।
जिंबाब्वे से सटी दक्षिण अफ्रीकी सीमा पर फुटबाल विश्व कप के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications