सरिस्का में बढ़ेगा बाघों का परिवार
इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्था में ग्रीन इंडिया कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में रमेश ने बताया कि इसके अलावा राजस्थान सहित तीन राज्यों में अफ्रीकी देशों से चीता लाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, "सरिस्का में पांच बाघ लाने के लिए केंद्र सरकार ने पहले ही मंजूरी दे दी थी। इसके तहत तीन बाघ लाए जा चुके हैं। दो अन्य के लिए काम चल रहा है। इन बाधों के आने से सरिस्का में बाधों का परिवार भी बढ़ेगा।"
उन्होंने बताया कि चीता लाने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ वाइल्ड लाइफ की ओर से राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों का अध्ययन किया जा रहा है। इन राज्यों में कहीं एक स्थान पर चीते को रखा जाएगा। ये चीते अफ्रीकी देशों से लाए जाएंगे।
रमेश ने वन्य क्षेत्रों के विकास पर जोर देते हुए वन विभाग के अफसरों और जंगलों में रहने वालों को नजदीक लाने पर विचार करने की वकालत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications