ब्राजील में तूफान से 51 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अलागोवास में आए तूफान में कुल 34 लोग मारे गए हैं जबकि निकटवर्ती प्रांत पर्नाबुको में 17 लोगों की मौत हुई है। कम से कम 56 लोगों को अभी भी लापता बताया जा रहा है।
तूफान की वजह से 87 नगरपालिकाओं में से 30 में आपातकाल जबकि 24 को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया गया है।
राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने गुरुवार को प्रभावित इलाकों का दौरा किया और 30.9 करोड़ डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications