जी-8 नेताओं पर चढ़ा फुटबाल का बुखार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार को इंग्लैंड और जर्मनी के बीच मुकाबला होगा और दोनों देशों के नेता राजनीति से समय निकालकर कुछ समय तक खेल देखने की उम्मीद कर रहे हैं।
सम्मेलन के शुरू होने के पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का हवाला देते हुए कहा, "यह एक विचार है कि हम एक साथ मैच देखने की कोशिश कर सकते हैं।"
इंग्लैंड और जर्मनी विश्व कप में प्रतिद्वंद्वी रहे हैं और वर्ष 1966 के फाइनल में इंग्लैंड विजयी रहा था। जर्मनी का मानना है कि एक यूगोस्लाव लाइंसमैन की गलती के कारण हुए अवैध गोल के कारण इंग्लैंड विजयी हुआ।
हाल के समय में विश्व कप और यूरोपीय कप दोनों में जर्मनी के हाथों इंग्लैंड को हारना पड़ा है।
दोनों देशों की प्रतिद्वंद्विता ने समूह के अन्य देशों के नेताओं में खेमेबंदी की शुरुआत कर दी है। कैमरन ने कहा कि इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी इंग्लैंड की टीम का कोच इटली का होने के कारण उनका समर्थन करने के लिए सहमत हैं।
सम्मेलन के अधिकारियों की अटकलों के अनुसार बहरहाल फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी मार्केल का समर्थन कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications