नशे में भूला पत्नी का अंतिम संस्कार!
पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर सूचना मिली की रावाभाटा इलाके में स्थित शवदाह गृह में एक शव बिना अंतिम संस्कार के ही पड़ा है और उसे लेकर आने वाला शख्स लापता है।
शव को डा. भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "शुरू में हमने सोचा कि किसी ने उक्त महिला की हत्या कर दी है। दो घंटे बाद हमने उसके पति राकेश विश्वकर्मा का पता लगा लिया। वह नशे में था।"
उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा की हालत की वजह से उससे पूछताछ करना संभव नहीं था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत पेट संबंधी बीमारी की वजह से हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications