कीमतों में वृद्धि पर त्रिपुरा में हड़ताल
वाम मोर्चे के प्रवक्ता गौतम दास ने पत्रकारों से कहा कि पेट्रोल, डीजल, केरोसीन और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी करके सरकार ने लोगों पर गंभीर प्रहार किया है।
उन्होंने कहा, "ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध और इस निर्णय को वापस लेने की मांग के लिए सोमवार को सुबह से शाम तक की हड़ताल घोषित की गई है।"
दास ने कहा, "ऐसे समय में जब लोग हर चीज में महंगाई से परेशान हैं तब संप्रग सरकार ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications